बेंगलुरू डेकेयर केस में बड़ा खुलासा जिसने बनाए बच्चों के वीडियो वही निकली गुनहगार! पुलिस ने दबोची
बेंगलुरु डेकेयर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. डेकेयर में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के वीडियो बनाने वाली नैनी सुजाता को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पहले भेद खोलने वाली व्हिसिलब्लोअर बनी सुजाता ने अपना अपराध कुबूल लिया है. सैलरी के अलावा कई इश्यूज को लेकर उसने बदला लेने की नीयत से ये वीडियो बनाए.