यहां बछड़े ने रचाई शादी साथ में पीपल और बरगद का भी हुआ विवाह जानिए वजह
यहां बछड़े ने रचाई शादी साथ में पीपल और बरगद का भी हुआ विवाह जानिए वजह
Rajasthan Unique Marriage: राजस्थान के पाली जिले के बारसा गांव में सनातन परंपरा, पशु प्रेम और प्रकृति संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिला. यहां पूरे विधि-विधान के साथ एक बछड़े और बछड़ी का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें दूल्हा बना बछड़ा ऊंट पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचा. विवाह के दौरान पीपल और बरगद के पौधों का भी शुभ विवाह कराया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इस अनूठे आयोजन में 800 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लिया. यह अनोखी शादी अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है.