केतन को मारने से पहले ही सिया ने चेतन संग कर ली थी शादी! WhatsApp चैट से सीक्रेट वेडिंग का खुलासा
Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के लोहागढ़ किले पर धक्का देकर बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या करने के मामले में नया राज सामने आया है. केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया गोयल को लेकर चौंंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में पता चला है कि केतन की मंगेतर और अब मुख्य आरोपी सिया गोयल की कथित तौर पर पहले ही शादी हो चुकी थी.