मिथिलांचल की लाइफलाइन को मिला बजट का सपोर्ट वेस्टर्न कोसी कैनाल प्रोजेक्ट से बदल जाएगी खेती की तस्वीर

Western Kosi Canal Project : केंद्र सरकार के बजट 2026-27 ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि बिहार अब प्राथमिकता के एजेंडे में है. खासकर मिथिलांचल जैसे कृषि प्रधान क्षेत्र के लिए यह बजट उम्मीद की नई नहर लेकर आया है. वेस्टर्न कोसी कैनाल एक्सटेंशन, रिनोवेशन और मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट (ERM Project) के लिए लगातार दूसरे साल फंड का प्रावधान होना इस बात का संकेत है कि सरकार अब इस दशकों पुराने सिंचाई प्रोजेक्ट को कागजों से निकालकर जमीन पर उतारना चाहती है.

मिथिलांचल की लाइफलाइन को मिला बजट का सपोर्ट वेस्टर्न कोसी कैनाल प्रोजेक्ट से बदल जाएगी खेती की तस्वीर