नीरज कुमार को हराने की जिद पर अड़े अनंत सिंह क्या नीतीश कुमार लेने वाले हैं अंतिम फैसला
नीरज कुमार को हराने की जिद पर अड़े अनंत सिंह क्या नीतीश कुमार लेने वाले हैं अंतिम फैसला
Bihar MLC Election Anant Singh Vs Neeraj Kumar: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड के भीतर अनंत सिंह और नीरज कुमार का विवाद फिर चर्चा में है. मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने और जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है. इसके साथ ही अनंत सिंह ने यह भी कहा है कि उनकी पार्टी से नाराजगी नहीं, बल्कि नीरज कुमार के साथ अपनी व्यक्तिगत लड़ाई है. उधर, जेडीयू की ओर से कहा जा रहा है कि मामला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में है और इस पर जल्दी ही कोई फैसला लिया जा सकता है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.