14 कांवड़िया की अनोखी यात्रा: साइकिल से हरिद्वार से देवघर तक 1300 किमी का सफर अटूट आस्था देख हर कोई हैरान
सावन में शाहजहांपुर के 14 कांवड़िये 31 लीटर गंगाजल लेकर साइकिल से हरिद्वार से देवघर तक 1300 किमी की अनोखी यात्रा पर निकले हैं. झुमरी तिलैया में उनका स्वागत हुआ. जहां उन्हें चाय-पानी, भोजन और रात्रि विश्राम मिला. यह यात्रा उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है.