खून के आंसू रुलाएंगे भाई की भड़काई बदले की आग ने कैसे कपिल सांगवान को बना दिया दिल्‍ली का मोस्‍ट वांटेड गैंगस्‍टर

कपिल सांगवान उर्फ नंदू का नाम दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात गैंगस्टरों में गिना जाता है. होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई छोड़कर अपराध की दुनिया में आए कपिल की कहानी पारिवारिक बदले, गैंगवार, रंगदारी और विदेश से गैंग चलाने तक पहुंचती है. 2015 में जीजा की हत्या के बाद बदले की आग में शुरू हुआ खूनी सिलसिला आगे चलकर बड़े गैंग नेटवर्क में बदल गया. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और दूसरे राज्यों में हत्या, फायरिंग और रंगदारी के कई मामलों में उसका नाम सामने आया. फिलहाल वह ब्रिटेन में रहकर वहीं से अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है.

खून के आंसू रुलाएंगे भाई की भड़काई बदले की आग ने कैसे कपिल सांगवान को बना दिया दिल्‍ली का मोस्‍ट वांटेड गैंगस्‍टर