पश्चिम बंगाल के नादिया में डबल मर्डर कांग्रेस नेता और उनके बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग गोलियों से छलनी मिली कार
West Bengal Congress News: नादिया में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष अनीसुर रहमान व उनके बेटे अबू सुफियान रहमान की शनिवार रात बेरहमी से हत्या कर दी गई. नकाशीपाड़ा अंडरपास के पास कार से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.