कल का मौसम 17 अगस्त: दिल्ली-यूपी समेत 15 शहरों में धूप-उमस छुड़ाएगी पसीने इन राज्यों में बारिश-बाढ़ से आहत
कल का मौसम 17 अगस्त: दिल्ली-यूपी समेत 15 शहरों में धूप-उमस छुड़ाएगी पसीने इन राज्यों में बारिश-बाढ़ से आहत
Kal Ka Mausam 17 August: दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, भोपाल, मुंबई और पटना जैसे शहरों में 17 अगस्त को सुबह से ही तेज धूप और भारी नमी (ह्यूमिडिटी) के कारण चिपचिपी गर्मी और पसीना छुड़ाने वाली उमस का सामना करना पड़ेगा. दूसरी ओर कल का मौसम पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में दोपहर बाद गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.