कचरे से कमाल तक का सफर! उदयपुर की इन अनोखी डायरियों की देश-विदेश में बढ़ी मांग जानिए क्या है खासियत
कचरे से कमाल तक का सफर! उदयपुर की इन अनोखी डायरियों की देश-विदेश में बढ़ी मांग जानिए क्या है खासियत
Udaipur Handmade Diaries: झीलों की नगरी उदयपुर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ-साथ अब अनोखी हस्तनिर्मित डायरियों के लिए भी पहचान बना रही है. खास बात यह है कि इन डायरियों को कपड़े की बची हुई कतरनों और पुनर्चक्रित सामग्री से तैयार किया जाता है. स्थानीय कारीगर अपनी रचनात्मकता और पारंपरिक कला का उपयोग कर इन्हें आकर्षक रूप देते हैं. पर्यटक इन्हें केवल एक स्टेशनरी उत्पाद नहीं, बल्कि उदयपुर की संस्कृति और हस्तकला की याद के रूप में खरीदते हैं. पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली ये डायरियां देश-विदेश के पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं. रंग-बिरंगे डिजाइन, हस्तनिर्मित कवर और पारंपरिक राजस्थानी कला की झलक इन्हें खास बनाती है.