Udaipur News: मूंग से भी छोटे सोने-चांदी के मक्का-मदीना डॉ इकबाल सक्का देंगे सऊदी PM को खास तोहफा
Makka Madina Gold Silver: राजस्थान के प्रसिद्ध सूक्ष्म कलाकार डॉ. इकबाल सक्का ने अपनी अनोखी कलाकारी से बेहद छोटे आकार के सोने और चांदी के मक्का-मदीना तैयार किए हैं. इन सूक्ष्म कलाकृतियों का आकार मूंग के दाने से भी छोटा बताया जा रहा है. डॉ. सक्का इन विशेष कलाकृतियों को सऊदी अरब के प्रधानमंत्री को भेंट करने की तैयारी में हैं. बारीक नक्काशी और बेहद छोटे आकार के कारण ये कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. सूक्ष्म कला के क्षेत्र में डॉ. सक्का अपने अनूठे कार्यों के लिए जाने जाते हैं.