Vande Bharat News : जोधपुर-साबरमती वंदे भारत के 3 साल पूरे 13 लाख यात्रियों ने किया सफर रेलवे को 130 करोड़ की कमाई

Vande Bharat Train Jodhpur : जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ने तीन वर्षों में तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल यात्रा की नई मिसाल कायम की है. जुलाई 2023 में शुरू हुई इस प्रीमियम ट्रेन ने 30 जून 2026 तक 13 लाख से अधिक यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया और उत्तर पश्चिम रेलवे को करीब 130 करोड़ रुपये का राजस्व दिलाया. इस दौरान ट्रेन ने कुल 4,646 फेरे पूरे किए, जो इसकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन ने राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा को पहले से कहीं अधिक आसान और समयबद्ध बनाया है. आरामदायक सीटें, स्वचालित दरवाजे, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, मोबाइल चार्जिंग, स्वच्छ वातानुकूलित कोच और बेहतर खानपान जैसी सुविधाओं ने यात्रियों का अनुभव बेहतर किया है.

Vande Bharat News : जोधपुर-साबरमती वंदे भारत के 3 साल पूरे 13 लाख यात्रियों ने किया सफर रेलवे को 130 करोड़ की कमाई