मेरठ में अब स्कूलों-कॉलेजों से खोजी जाएंगी खेल प्रतिभाएं यूपी खेल निदेशालय का अभियान कम शुल्क में मिलेगा प्रशिक्षण
एथलीट कोच गौरव त्यागी ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं में खेल से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतिभाएं छिपी हुई है. ऐसी ही प्रतिभाओं की खोज करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिसमें की सभी स्कूल कॉलेज में दस्तक दी जाएगी. उन्होंने बताया कि अगर युवाओं को बेहतर मंच पर मिल जाएगा. तो निश्चित तौर पर यह सभी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गर्व के साथ रोशन कर सकते हैं.