राजस्थान के बेटे का कमाल! पुष्कर के अजय रावत ने सेशेल्स में बनाई अद्भुत सैंड आर्ट लहराया परचम
राजस्थान के बेटे का कमाल! पुष्कर के अजय रावत ने सेशेल्स में बनाई अद्भुत सैंड आर्ट लहराया परचम
Pushkar Artist Ajay Rawat: राजस्थान के पवित्र तीर्थ पुष्कर के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अनूठी कला का शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाया है. सेशेल्स में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्ट कार्यक्रम में अजय रावत ने रेत पर भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को जीवंत रूप देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया. उनकी कलाकृति ने न केवल दर्शकों बल्कि अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और आयोजकों की भी खूब सराहना बटोरी. अपनी रचनात्मकता और बारीक कला के माध्यम से उन्होंने भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. अजय रावत की यह उपलब्धि राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है.