लुधियाना: घर में घुसकर स्कूल प्रिंसिपल की धारदार हथियार से हत्या बेटे को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब के लुधियाना से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गांव जंडियाली में देर रात दो बदमाशों ने घर में घुसकर स्कूल प्रिंसिपल और वकील इकबाल सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के दौरान हमलावरों ने उनके बेटे को भी बंधक बना लिया. इस सनसनीखेज हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.