Aaj Ka Mausam: 2 चक्रवात और बंगाल की खाड़ी का तूफान UP-बिहार समेत 23 राज्यों में आफत वाला मौसम IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: 2 चक्रवात और बंगाल की खाड़ी का तूफान UP-बिहार समेत 23 राज्यों में आफत वाला मौसम IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: 19 अगस्त को देश के 23 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं. बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा है, जबकि पूर्वी भारत में बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है. पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.