पश्चिम बंगाल में 58 लाख नाम कटने की संभावना आज आएगी 5 राज्यों की ड्राफ्ट सूची
SIR Draft Roll In West Bengal: चुनाव आयोग SIR के तहत पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में आज ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा. इस सूची में पश्चिम बंगाल में करीब 58 लाख नाम कटने की संभावना है. अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में वोटरों के नाम काटे जा सकते हैं. इस बीच इस एसआईआर के मसले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होने वाली है.