नोएडा प्राधिकरण की नई आधुनिक इमारत सीईओ और अध्यक्ष के लिए हाईटेक ऑफिस जनसुनवाई के 400 सीट वाला ऑडिटोरियम जाने
नोएडा प्राधिकरण की नई इमारत बाहर से ही अपनी आधुनिक डिजाइन और आकर्षक वास्तुकला के कारण लोगों का ध्यान खींचती है. उत्तर प्रदेश की सरकारी इमारतों में इस तरह का डिजाइन कही भी देखने को नहीं मिलता है. रात और दिन दोनों समय इसकी खूबसूरती अलग ही नजर आती है. नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेस वे की तरफ से देखने पर ये बिल्डिंग आपको अपनी ओर आकर्षित करती है.