बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो मिर्जापुर के ये 8 वॉटरफॉल मानसून ट्रिप को बना देंगे यादगार
Mirzapur Waterfalls: मानसून के दौरान मिर्जापुर की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है. जिले में लखनिया दरी, सिद्धनाथ की दरी, टांडा फॉल, खजूरी फॉल, विंढम फॉल, अलोपी दरी, कुशियारा फॉल और बोकारिया फॉल जैसे कई खूबसूरत वॉटरफॉल हैं. इनमें कुछ जगहें परिवार के साथ पिकनिक के लिए बेहतर मानी जाती हैं, जबकि कुछ झरनों पर सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.