मानसून में आगरा घूमने का है प्लान तो ताजमहल समेत ये 8 जगहें ट्रिप को बना देंगी यादगार
अगर आप मानसून या सावन में आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ताजमहल के साथ मेहताब बाग, रामबाग, कीठम झील (सूर सरोवर), आगरा किला, सिकंदरा, गुरु का ताल और प्राचीन कैलाश मंदिर जैसी जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. बारिश के मौसम में इन स्थलों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है.