ऐसा डिस्काउंट कहीं नहीं मिलेगा! राजस्थान के युवक ने बनाया ‘मोबाइल लग्जरी रूम’ पर्यटकों की बढ़ेगी भीड़

Mobile Luxury Room: राजस्थान के सुमेरपुर के एक युवा ने नवाचार की मिसाल पेश करते हुए ‘चलता-फिरता लग्जरी रूम’ तैयार किया है. यह मोबाइल लग्जरी यूनिट चीनी विला की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत सस्ती बताई जा रही है, जबकि इसमें आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. पर्यटन और बड़े आयोजनों के लिए इसे एक प्रभावी समाधान माना जा रहा है. महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों और जैसलमेर जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर यह आवास व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है. स्थानीय स्तर पर विकसित यह नवाचार ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को भी मजबूती प्रदान करता है.

ऐसा डिस्काउंट कहीं नहीं मिलेगा! राजस्थान के युवक ने बनाया ‘मोबाइल लग्जरी रूम’ पर्यटकों की बढ़ेगी भीड़