बीकानेर में पान का नया स्वाद चॉकलेट से लेकर गनेरी तक 15 फ्लेवर में 20 से 1100 रुपये तक की अनोखी वैरायटी
बीकानेर में पान का स्वाद अब नए अंदाज में लोगों को लुभा रहा है. जेठाराम पान भंडार पर चॉकलेट, ड्राई फ्रूट, गनेरी मिठाई और आम पापड़ से तैयार करीब 15 तरह के स्पेशल मीठे पान मिलते हैं. 20 से 1100 रुपये तक की इन खास वैरायटी में बिना पीक वाले पान की मांग शादियों, पार्टियों और पर्यटकों के बीच तेजी से बढ़ रही है.