MEPRO X6 तकनीक: सेना को मिली बाज की नजर मांद में बैठे दुश्मनों का करेगी शिकार
MEPRO X6: भारतीय सेना ने NEGEV मशीन गनों के लिए MEPRO X6 डे टाइम टेलीस्कोपिक साइट का चयन कर लिया है. इजरायली मेप्रोलाइट और आरआरपी डिफेंस अब इस टेलीस्कोपिक साइट का निर्माण भारत में करेगी. टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के तहत यह काम होगा. इस तकनीक की वजह से भारतीय सेना को अब बाज की नजर मिल जाएगी. इससे वह मांद में बैठे दुश्मन को भी देख सकेगी.