सुखोई-30MKI मिग-29 राफेल लंबी जंग के लिए अब IAF तैयार नहीं ताकना होगा विदेशी मुल्कों का मुंह
IAF Fighter Jets: भारतीय वायुसेना ने युद्धक तैयारियों को नई धार देते हुए विदेशी सप्लाई चेन पर अपनी निर्भरता को लगभग समाप्त कर दिया है. एयरफोर्स ने अपनी दैनिक उड़ानों और ऑपरेशन्स में इस्तेमाल होने वाले 97 फीसदी फाइटर स्पेयर पार्ट्स का पूरी तरह स्वदेशीकरण कर लिया है. वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन में आने वाली रुकावटों के बीच यह आत्मनिर्भरता किसी भी युद्ध की स्थिति में निर्णायक साबित होगी.