25 अगस्त को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
25 August 2026 School Holiday: कल यानी 25 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट है. आज कांवड़ यात्रा और सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर कई जगह स्कूल बंद थे. बुधवार को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी है. ऐसे में बच्चे जानना चाहते हैं कि क्या कल भी स्कूल बंद रहेंगे.