किसान भाई मचान विधि से करें करेला की खेती उत्पादन के साथ होगा तगड़ा मुनाफा जानें पूरा गणित
किसान भाई मचान विधि से करें करेला की खेती उत्पादन के साथ होगा तगड़ा मुनाफा जानें पूरा गणित
Machan Vidhi Se Karela Ki Kheti: अगर आप भी बेलों वाली खेती करना चाहते हैं खास तौर से करेले की तो मचान विधि सबसे बेस्ट है. करेले जैसी बेलदार फसलों के लिए यह विधि किसी रामबाण उपाय से कम नहीं है. इसमें कम जगह में अधिक और गुणवत्ता से भरपूर उत्पादन पाया जा सकता है. मचान विधि से करेले की खेती करने पर बेलें जमीन पर फैलने की बजाय ऊपर मचान पर बढ़ती हैं. इससे फलों की गुणवत्ता, पैदावार लगभग 20-25% अधिक और पौधों का विकास बेहतरीन होता है. साथ ही इसमें करेले सड़ते नहीं हैं. करेले की बुवाई गर्मी की फसल जून-जुलाई में करें। एक बीज से दूसरे बीज या पौधे से पौधे के बीच की दूरी लगभग 2 फीट होनी चाहिए। बीज को उपचारित करके 2-3 सेंटीमीटर की गहराई में बोएं