30000 किसानों ने भरा फॉर्म फिर भी केवल 600 को मिलेगा अनुदान! कृषि विभाग के फैसले ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
30000 किसानों ने भरा फॉर्म फिर भी केवल 600 को मिलेगा अनुदान! कृषि विभाग के फैसले ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
Agriculture News: प्याज उत्पादकों के लिए एक बड़ी निराशाजनक खबर सामने आई है. कृषि विभाग की अनुदान योजना के तहत बड़ी संख्या में किसानों ने आवेदन किया, लेकिन उपलब्ध बजट और निर्धारित पात्रता के कारण करीब 30 हजार आवेदनों में से केवल 600 किसानों को ही अनुदान का लाभ मिल सकेगा. इससे हजारों प्याज उत्पादकों की उम्मीदों को झटका लगा है. किसानों का कहना है कि उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव के कारण उन्हें पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अनुदान की सीमित संख्या ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भविष्य में बजट बढ़ाया जाए और अधिक किसानों को योजना का लाभ मिले.