Video: गर्मी में होगी मोटी कमाई! पैड़ी मशरूम खेती बना गेम चेंजर सिर्फ 15 दिनों में मुनाफा
Video: गर्मी में होगी मोटी कमाई! पैड़ी मशरूम खेती बना गेम चेंजर सिर्फ 15 दिनों में मुनाफा
Paddy Mushroom Farming: भीषण गर्मी के इस मौसम में अगर आप मोटी कमाई का जरिया ढूंढ रहे हैं, तो पैड़ी (पुआल) मशरूम की खेती एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी भारी-भरकम बजट या महंगी मशीनरी की जरूरत नहीं है. बस 30 से 35 डिग्री तापमान वाले एक साधारण से हवादार कमरे में इसकी शुरुआत की जा सकती है. इस बिजनेस का पूरा खेल धान के पुआल (पैरा) पर टिका है. पुआल के छोटे टुकड़ों को पानी में भिगोकर, उसकी परतों के बीच मशरूम के बीज (स्पॉन) डालकर बेड तैयार किए जाते हैं. महज 200 से 250 बेड लगाकर आप एक कमरे से बड़े पैमाने पर उत्पादन ले सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता। मात्र 10 से 15 दिनों में फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है, जहां प्रति बेड 1 से 1.5 किलो तक मशरूम मिलता है. कम समय और न्यूनतम लागत में तैयार होने वाला यह बिजनेस गर्मियों में युवाओं और किसानों के लिए एक बेहतरीन और टिकाऊ स्वरोजगार बन चुका है.