कर्नाटक पेपर लीक क्या है क्यों ED मार रही रेड KPSC में बवाल की क्या कहानी
KPSC Exam Paper Leak: केपीएससी की वेटनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में हुए कथित घोटाले को लेकर ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है. जांच एजेंसी ने कर्नाटक के कई जिलों और गुजरात के अहमदाबाद समेत कुल 21 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. ईडी की टीम ने सस्पेंड चल रहे केपीएससी चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. सहूकर, आयोग की सदस्य शांता होसमनी के ठिकानों और संबंधित निजी एजेंसी के परिसरों की तलाशी ली.