द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनते ही झूमकर नाचने लगे विधायक ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब थिरके

Draupadi Murmu wins presidential election: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की घोषणा होते ही बनमनखी में हजारों आदिवासी पारंपरिक परिधानों और पारंपरिक हथियारों के साथ सड़कों पर निकल आए. इस मौके पर पूरे उत्साह में लबरेज बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि खुद ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते दिखे.

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनते ही झूमकर नाचने लगे विधायक ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब थिरके
पूर्णिया. राष्ट्रपति चुनाव में देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू के चुने जाने पर पूर्णिया के बनमनखी में जश्न का माहौल है. बनमनखी विधायक के साथ हजारों आदिवासियों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ बनमनखी की सड़कों पर विशाल जुलूस निकाला गया. पूर्व मंत्री व बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि खुद अपने गले में ढोल-नगाड़े लटका कर बजाते हुए आदिवासियों के साथ जमकर ताल से ताल मिला कर नाचते गाते रहे. इस दौरान होली और दीपावली का माहौल नजर आया. द्रौपदी मुर्मू के देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने की घोषणा होते ही बनमनखी में हजारों आदिवासी पारंपरिक परिधानों और पारंपरिक हथियारों के साथ सड़कों पर निकल आए. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर हाथ में लेकर ढोल-नगाड़े की थाप पर खूब जश्न मनाया. इस मौके पर पूरे उत्साह में लबरेज बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि खुद ढोल नगाड़े की थाप पर नाचते दिखे. विधायक ने कहा कि यह द्रोपदी मुर्मू की जीत नहीं है बल्कि देश के करोडों लोगों और आदिवासियों की जीत है. पहली बार आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई हैं. यह खुशी का दिन है. भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान होता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्टपति बनाकर यह बात एक बार फिर से साबित की है. वहीं, बनमनखी के प्रखंड प्रमुख और आदिवासी नेता कामेश्वर टुडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को देश का 15 वां और पहला आदिवासी महिला राष्ट्रपति बना कर देश के करोड़ों जनता और आदिवासियों को सम्मान दिया है. आज का दिन उन लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है. आज बनमनखी कि जनता इस खुशी में जश्न मना रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Bihar News, Draupadi murmu, Purnia newsFIRST PUBLISHED : July 22, 2022, 08:00 IST