गोरे होने की चाहत किडनी पर आफतकैसे चेहरा चमकाने का चक्कर है खतरनाक जानिए फेयरनेस क्रीम का खेल
गोरे होने की चाहत किडनी पर आफतकैसे चेहरा चमकाने का चक्कर है खतरनाक जानिए फेयरनेस क्रीम का खेल
गोरा बनाने और चेहरे पर चमक लाने का दावा करने वाली फेयरनेस क्रीम सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं. डॉक्टरों ने चेताया है कि इनमें मौजूद मरकरी और स्टेरॉयड किडनी के फिल्टर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे नेफ्रोटिक सिंड्रोम और किडनी फेल होने तक का खतरा रहता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ क्रीमों में मरकरी की मात्रा तय सुरक्षित सीमा से काफी ज्यादा पाई गई है. ऐसे में बिना जांच और डॉक्टर की सलाह के किसी भी ब्राइटनिंग क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.