किसानों को पसंद टमाटर की ये 5 उन्नत किस्में 10 महीने तक मिलेगा बेहतर उत्पादन पैसों से भर जाएगी तिजोरी!
उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक निर्मल कुमार गोयल ने कहा कि शिवपुरी में टमाटर की रोपाई मुख्य रूप से जुलाई से शुरू होती है. इसके बाद फसल लगातार कई महीनों तक उत्पादन देती है और मार्च-अप्रैल तक किसानों को बाजार में टमाटर की अच्छी आवक मिलती रहती है. लंबे उत्पादन काल के कारण किसान अलग-अलग समय पर फसल बेचकर बेहतर दाम प्राप्त कर सकते हैं.