Krishi Tips: पहाड़ों की बर्फबारी और कोहरे से फसलों पर संकट इन उपायों से गेहूं-सरसों को पाले से बचाएं किसान
Krishi Tips: पहाड़ों की बर्फबारी और कोहरे से फसलों पर संकट इन उपायों से गेहूं-सरसों को पाले से बचाएं किसान
Protect wheat and mustard crops from frost: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है. गेहूं चना, मटर और सरसों की फसल सर्दी, पाला और कोहरे से प्रभावित हो रही है. फसल सुरक्षा को लेकर कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विभाग के अनुसार किसान ताजे पानी से हल्की सिंचाई करें. जिससे पाले का असर कम होगा. इसके साथ ही धान के फसल अवशेष या पुवाल की बाड़ बनाकर खेतों में डालने से तापमान बना रहता है. ग्रीन नेट और जूट के बोरे का उपयोग भी फसलों को ठंड से बचाने में कारगर है. किसान राख का छिड़काव कर भी फसल की सुरक्षा कर सकते है. कृषि सुरक्षा इकाई अधिकारी डॉ. राजेश यादव ने बताया कि इन उपायों से फसल सुरक्षित रहेगी और जरूरत पड़ने पर किसान कृषि रक्षा इकाई से सहायता ले सकते है.