खरीफ बुवाई से पहले किसान रखें इन बातों का ध्यान! जल्दबाजी पड़ सकती है भारी एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स
Agriculture News: कृषि मौसम वैज्ञानिक हेमंत कुमार सिन्हा बताते हैं कि मानसून आगमन के साथ ही किसान भाई खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों में जुट जाते हैं. किसान भाइयों को पर्याप्त वर्षा एवं उचित नमी की स्थिति बनने के बाद ही बुवाई करनी चाहिए. प्री मानसून बारिश के दौरान किसान भाईयों को खरीफ बोवनी से बचना चाहिए.