शतावरी की खेती से कम लागत में लाखों की कमाई 18 महीने में एक एकड़ से 5–6 लाख रुपये तक मुनाफे का मौका
खंडवा के कृषि सलाहकार नवनीत रेवापाटी लोकल 18 को बताते हैं कि जुलाई से लेकर सितंबर तक का समय शतावरी की बुवाई के लिए सबसे सही रहता है. खास बात यह है कि यह फसल ज्यादा नखरे वाली नहीं है. रेतीली या दोमट मिट्टी में आराम से उग जाती है. बस खेत में पानी भराव नहीं होना चाहिए वरना फसल खराब हो सकती है