राम मंदिर में डकैती हुई दोषियों को फांसी मिले सुंदरकांड के मंच से केजरीवाल का बड़ा हमला देशभर में चलाएंगे सिग्नेचर कैंपेन
Arvind Kejriwal on Ram Mandir: दिल्ली में आयोजित सुंदरकांड पाठ के बाद AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला. उन्होंने देशभर में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की. वहीं बीजेपी ने पूरे कार्यक्रम को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए आरोप लगाया कि AAP चुनावी फायदे के लिए धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल कर रही है.