मिक्सी नहीं ऐसे पीसें धनिया-टमाटर की चटनी! स्वाद के साथ पोषक तत्व भी रहेंगे बरकरार जानें पारंपरिक रेसिपी
Dhaniya Tamatar Chutney Recipe: झारखंड की पारंपरिक धनिया-टमाटर की चटनी स्वाद और सेहत का खजाना है. यहां पर इसको पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है. सिलबट्टे पर बनी यह चटनी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. जो पाचन व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है. इसे चावल, रोटी के साथ खाया जाता है. यह सादगी, स्वाद और स्वास्थ्य का संगम है. जानें इसकी आसान रेसिपी.