दूध देने वाले पशुओं के लिए बरसात में बड़ा खतरा! इन 3 जहरीले पौधों से तुरंत रखें दूर

बरसात के मौसम में दुधारू पशुओं को खुले में चराते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. देवघर कृषि विज्ञान केंद्र की पशु चिकित्सक डॉ. पूनम सोरेन के अनुसार, पार्थेनियम (कांग्रेस घास), नरकुल और मदार जैसे जहरीले पौधे पशुओं के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं. इन्हें खाने से अपच, पेट फूलना, दस्त, कमजोरी और दूध उत्पादन में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यदि किसी पशु ने गलती से जहरीली घास खा ली हो, तो उसे तुरंत साफ पानी पिलाएं. शुरुआती घरेलू उपाय के रूप में इमली का पानी दिया जा सकता है, लेकिन गंभीर स्थिति में तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना जरूरी है.

दूध देने वाले पशुओं के लिए बरसात में बड़ा खतरा! इन 3 जहरीले पौधों से तुरंत रखें दूर