विरोध का हक है पर कानून से ऊपर कोई नहीं राहुल गांधी के प्रदर्शन पर संबित पात्रा का तीखा प्रहार
Sambit Patra on Rahul Protest: प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के अचानक धरने पर बीजेपी ने कड़ा हमला बोला है. संबित पात्रा ने कहा कि प्रदर्शन लोकतंत्र का गहना है लेकिन इसके नियम होते हैं और नेता प्रतिपक्ष को निर्धारित जगहों की जानकारी होनी चाहिए. बिना अनुमति पीएम आवास के बाहर सिट-इन धरना देना अनुचित है. वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर मुलाकात के बाद अपनी ही बात से पलटने का आरोप लगाया.