पीएम मोदी की नीतियों का डंका यूएन ने भी माना भारत की वजह से दुनिया में कम हुई भुखमरी
पीएम मोदी की नीतियों का डंका यूएन ने भी माना भारत की वजह से दुनिया में कम हुई भुखमरी
World Hunger Report: संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट में भारत को दुनिया में भुखमरी कम होने की सबसे बड़ी वजह बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, मुफ्त राशन और कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी का असर वैश्विक स्तर पर दिखा है. भारत में भूख की दर 10 प्रतिशत से नीचे पहुंच गई है. यूएन का कहना है कि लगातार तीसरे साल दुनिया में भुखमरी घटी है और एशिया में सबसे बड़ा सुधार भारत की वजह से हुआ है.