पालतू कुत्ता कर रहा है बार-बार उल्टी रंग देखकर समझें कितना गंभीर है मामला
पालतू कुत्ता कर रहा है बार-बार उल्टी रंग देखकर समझें कितना गंभीर है मामला
अगर आपका पालतू डॉग बार-बार उल्टी कर रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें. बोकारो के पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, उल्टी का रंग बीमारी का संकेत दे सकता है. सफेद झाग एसिडिटी, पीली उल्टी पित्त, मटमैली उल्टी संक्रमण या दूषित भोजन, जबकि भूरे रंग की उल्टी गलत चीजें खाने की आदत का संकेत हो सकती है. यदि उल्टी में खून दिखाई दे, तो यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. लगातार उल्टी, सुस्ती या भूख न लगने पर बिना देर किए पशु चिकित्सक से जांच कराना जरूरी है.