Video: कम मेहनत तगड़ा मुनाफा: सुबह-शाम सिर्फ 1 घंटा देकर शुरू करें यह धंधा 25 दिन में 40 हजार की बचत
Video: कम मेहनत तगड़ा मुनाफा: सुबह-शाम सिर्फ 1 घंटा देकर शुरू करें यह धंधा 25 दिन में 40 हजार की बचत
Poultry Farming Business Idea: पारंपरिक नौकरियों से हटकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर निकले युवाओं के लिए बॉयलर मुर्गी पालन एक नई क्रांति की तरह सामने आ रहा है. भागलपुर के स्थानीय किसान राजू कुमार बताते हैं कि यह व्यवसाय बेहद कम मेहनत में बेहतरीन आय का जरिया बन चुका है. स्मार्ट मैनेजमेंट: इस फार्मिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिर्फ सुबह और शाम 1-1 घंटे की देखभाल की जरूरत होती है. लोग अन्य कामों के साथ भी इसे आसानी से चला सकते हैं. कम समय में बड़ा लाभ लेने के लिए कुछ टिप्स है. 1000 मुर्गियों के लिए ₹2 लाख की शुरुआती लागत आती है. 20 से 25 दिनों में ही ₹30,000 से ₹40,000 तक की सीधी बचत हो जाती है. मुनाफे का मूल मंत्र: मुर्गियों को 1 किलो के बजाय 2 किलो तक तैयार करके बेचना ज्यादा फायदेमंद होता है. यदि मृत्यु दर (मोटिलिटी) 5% के अंदर रखी जाए, तो पोल्ट्री फार्मिंग युवाओं के लिए सबसे सुरक्षित और फायदे का सौदा साबित हो रही है.