कुर्सी के लिए लाल किले से दूरी राहुल और खरगे के नखरों पर सरकार ने बताया कांग्रेस राज में सुषमा और जेटली कहां बैठते थे
स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर बैठने की जगह को लेकर विवाद हो गया है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. विपक्ष का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष को पीछे बैठाना अपमान है. वहीं सरकार ने पुरानी लिस्ट दिखाकर बताया है कि यूपीए के समय बीजेपी नेताओं को भी पीछे बैठाया जाता था.