Video: उबलते दूध में न डालें सिरका शेफ की इस 1 ट्रिक से घर पर बनेगा बाजार जैसा मखमली पनीर
Video: उबलते दूध में न डालें सिरका शेफ की इस 1 ट्रिक से घर पर बनेगा बाजार जैसा मखमली पनीर
Ghar Par Paneer Kaise Banaye: त्योहारों का सीजन हो या वीकेंड की पार्टी, मिलावट के डर से लोग अब घर पर ही शुद्ध चीजें बनाना पसंद कर रहे हैं. इसी कड़ी में देश के बड़े होटल्स में काम कर चुकीं प्रसिद्ध शेफ स्पर्श नरूला ने घर पर ही बाजार जैसा मखमली और मुलायम पनीर बनाने का एक बेहद आसान और वैज्ञानिक तरीका साझा किया है. शेफ नरूला के अनुसार, अक्सर लोग उबलते दूध में ही नींबू या सिरका डाल देते हैं, जिससे पनीर रबर जैसा कड़ा हो जाता है. परफेक्ट टेक्सचर के लिए दूध उबलने के बाद गैस बंद कर दें. उसे 2-3 मिनट ठंडा होने दें. इसके बाद आधा कप पानी में तीन चम्मच सिरका मिलाकर धीरे-धीरे दूध में डालें. दूध फटने के बाद उसे कॉटन के कपड़े में छानकर साफ पानी से धो लें ताकि खटास निकल जाए. आखिर में कपड़े को बांधकर 1 घंटे के लिए किसी भारी वजन के नीचे दबाकर छोड़ दें. इस आसान ट्रिक से बिना किसी केमिकल और प्रिजर्वेटिव के, शुद्ध और पौष्टिक पनीर घर पर ही तैयार हो जाएगा.