बारिश में कुछ नया बनाना है तो आज ही ट्राई करें बाजरे का पौष्टिक और स्वादिष्ट ढोकला
बारिश में कुछ नया बनाना है तो आज ही ट्राई करें बाजरे का पौष्टिक और स्वादिष्ट ढोकला
Bajra Dhokla Recipe: बारिश के मौसम में अगर आप कुछ हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो बाजरे का ढोकला एक बेहतरीन विकल्प है. भीलवाड़ा की आरके कॉलोनी निवासी नीतू सिंह चौहान ने इसकी आसान रेसिपी साझा की है. बाजरे के आटे, दही, बेसन और मसालों से तैयार यह ढोकला कम समय और कम मेहनत में बन जाता है. राई, जीरा, करी पत्ता और तिल के तड़के से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भरपूर बाजरे का यह व्यंजन पाचन के लिए भी फायदेमंद है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है.