बारिश में टमाटर की खेती से होगी अच्छी कमाई लेकिन नर्सरी में ये गलती पड़ी भारी! एक्सपर्ट से जानें पूरी विधि
कृषि विज्ञान केंद्र बालोद के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. बलदेव अग्रवाल ने बताया कि टमाटर की खेती में सबसे पहला और महत्वपूर्ण काम अच्छी किस्म के बीज का चयन करना है. छत्तीसगढ़ के मौसम और जलवायु के लिहाज से साहो किस्म काफी प्रचलित है. इसमें उत्पादन अच्छा मिलता है और कीट व बीमारियों का प्रकोप भी तुलनात्मक रूप से कम देखने को मिलता है. इसके अलावा लक्ष्मी 5005 और अविनाश-2 जैसी उन्नत किस्मों का भी किसान चयन कर सकते हैं.