बारिश की बूंदों से और निखर उठा डीग महल! हरियाली पानी और शाही वास्तुकला का ऐसा संगम मोह लेगा मन
Bharatpur Hindi News: बरसात का मौसम शुरू होते ही डीग के ऐतिहासिक महल अपनी अनोखी सुंदरता के साथ निखरने लगते हैं. बारिश की बूंदों से धुलकर महलों की दीवारें और भी चमक उठती हैं. जिससे यहां का नजारा देखने लायक बन जाता है. हर साल सावन और भादों के महीनों में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है, जो इस प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं.