सिर्फ 85 रुपए का यह पौधा बदलेगा आपकी किस्मत यकीन मानिए हर साल होगी हजारों की कमाईजानिए पूरा गणित
जौनपुर में उद्यान विभाग किसानों को मात्र 85 रुपए में कलमी आम का पौधा उपलब्ध करा रहा है. बागवानी योजना के तहत 50 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जा रही है. इंटरक्रॉपिंग अपनाकर किसान पहले साल से अतिरिक्त आय शुरू कर सकते हैं, जबकि एक फलदार पौधा भविष्य में हर साल हजारों रुपये की कमाई का आधार बन सकता है.