Best Vegetable Farming Method: बारिश में भी लहलहाएंगी सब्जियां बस अपना लें खेती का ये तरीका
Best Vegetable Farming Method: बरसात के मौसम में जलभराव के कारण सब्जियों की फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. मऊ के जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह के अनुसार किसान यदि बेड विधि, मल्चिंग तकनीक और ड्रिप सिंचाई अपनाएं तो जलभराव, खरपतवार और लागत तीनों पर नियंत्रण पाया जा सकता है. इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बेहतर होते हैं.