जहां बांस और रंगों से सजती है भोलेनाथ की भक्तिअनोखा है बरेली का यह कांवड़ बाजार जानिए क्या है खास
सावन शुरू होते ही बरेली का मटकी चौकी कांवड़ बाजार शिवभक्ति के रंग में रंग जाता है. पिछले 25-30 वर्षों से यहां कारीगर डाक, बैकुंठी, खड़ी और झूला कांवड़ तैयार कर रहे हैं. 500 से 1000 रुपये तक मिलने वाली ये कांवड़ें बरेली समेत बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर और लखीमपुर खीरी तक भेजी जाती हैं.